नवभारत सेवा ट्रस्ट व रेडक्रोस सोसायटी ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

नवभारत सेवा ट्रस्ट व रेडक्रोस सोसायटी ने महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
सुमेरपुर। नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट व भारतीय रेडक्रोस सोसायटी परिवार द्वारा शुक्रवार काे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी देश भक्ति काे नमन कर उन्हें याद किया। प्रोजेक्ट चैयरमेन व उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक व अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा के सानिध्य में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर याद किया। उन्हाेंने बताया कि आपका बलिदानी जीवन युग-युगांतर तक हम सभी को राष्ट्र उपासना के लिए प्रेरित करता रहेगा। ट्रस्ट संस्थापक व अध्यक्ष एवं शाखा चार्टर अध्यक्ष मेवाड़ा ने बताया कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन न्योछावर करने वाले महान पराक्रमी योद्धा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन कर भारत माता के जयकारे व महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लगाकर याद किया गया। इस मौके पर सचिव डॉ. कमलेश कुमार, रविन्द्र सिंह भाटी, सरंक्षक नेनमल सोनी, झुम्मरलाल गर्ग, मदन प्रजापत, गुमान सिंह आकड़ावास एवं गणमान्य जन उपस्थित रहें।