निम्बाडा की बेटी ने पीहर पक्ष और ससुराल का नाम रोशन किया सम्मानित
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

हिम्मत देवड़ा फालना
निम्बाडा की बेटी ने पीहर पक्ष और ससुराल का नाम रोशन किया सम्मानित
जवाली | देवली पाबूजी गांव की सीता कड़ेला को 14 अप्रैल को पाली में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर। समारोह में जिले के तीन श्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं को यह पुरस्कार मिला। सीता कड़ेला, रानी उपखंड के देवली पाबूजी गांव की निवासी हैं। उन्हें बालिका शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह सम्मान मिला। साथ ही उन्हें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एम्बेसडर भी है। कड़ेला उपखंड स्तर पर दसवीं कक्षा में अच्छे अंक लाने वाली बालिकाओं को सम्मानित करती हैं। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें उपस्थित अमराराम राजूराम मेवी प्रवीण कुमार हटेला देवली पाबूजी, आदि मौजूद रहे