नवभारत सेवा ट्रस्ट ने सेवा सप्ताह में वानर सेना को करवाया भोजन
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

नवभारत सेवा ट्रस्ट ने सेवा सप्ताह में वानर सेना को करवाया भोजन
सुमेरपुर: नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट, मुस्कराहट के साथ सेवा के भाव से ने रविवार को अपने संस्थापक व अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा के जन्म दिवस के पूर्व सेवा सप्ताह के तहत वानर सेना को भोजन करवाया।
प्रोजेक्ट चैयरमेन व ट्रस्ट सहसचिव जानम राजपुरोहित व सदस्य पूजा भाटी ने बताया कि रविवार को सेवा सप्ताह के तहत पांचवे दीन सुबह 7 बजे सेवा साथियो के साथ जवाई बांध में बंदरो को भोजन खिलाकर सेवा की गई।
रेडक्रोस सोसायटी के चार्टर अध्यक्ष व बौर्ड ऑफ डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष पंकज राज मेवाडा ने बताया कि आज हमारे नवभारत सेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा सुबह जल्दी जवाई बांध आकर वानर सेना की दिल से सेवा कर अपने हाथों से आलू, नमकीन गाँठिया व बिस्किट्स खिलाकर सेवा कार्य किया गया।
ट्रस्ट सचिव डॉ. कमलेश कुमार व सरंक्षक झूमरलाल गर्ग ने सभी का आभार जताया और निश्वार्थ भाव से सेवा करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
इस पुण्य सेवा में ट्रस्ट के सरंक्षक झूमरलाल गर्ग, उपाध्यक्ष प्रियंका मेवाडा, सचिव डॉ. कमलेश कुमार, सहसचिव जानम राजपुरोहित,
कोषाध्यक्ष अंजली अग्रवाल कार्यकरणी सदस्य राकेश भाटी, भूमिका राजपुरोहित, पूजा भाटी ने सहयोग किया।