Uncategorized

संतोष गुर्जर बनी राजेश पायलट किसान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

 हिम्मत देवड़ा चाणोद पालना पाली

संतोष गुर्जर को राजेश पायलट किसान संगठन के प्रदेश कार्यकारणी में मिली जिम्मेदारी :

जवाली मारवाड़ जंक्शन : मारवाड़ जंक्शन लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता संतोष गुर्जर को राजेश पायलट किसान संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिली। राजेश पायलट किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामकेश गुर्जर के द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में संतोष गुर्जर की पाली जिले में सामाजिक कार्यों , जन सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता को देखते हुए जिम्मेदारी की गई है। संतोष गुर्जर के प्रदेश कार्यकारिणी में नियुक्ति होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है ,साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं आमजन द्वारा बधाइयां दी गई। इससे पूर्व भी संतोष गुर्जर महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ,महिला कांग्रेस पाली जिला उपाध्यक्ष पदों पर कार्य कर चुकी है वर्तमान में पाली जिला में श्री देवा सेना संगठन में महिला जिला अध्यक्ष पद जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!