Uncategorized
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में भक्तों की लगी लम्बी कतार
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

भरत मेवाड़ा सोजत की रिपोर्ट
महाशिवरात्रि पर मंदिरो में शिव भक्तों का दर्शन के लिए लगी लंबी कतारे व हर हर महादेव का जय घोष गुंजा
सोजतशहर के आसपास गांव में आज महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख समृद्धि की मंगल कामना कर रहे हैं शिवालयो मैं भगवान भोलेनाथ के भजनों पर नाच रहे हैं महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर मंदिरों में विशेष श्रृंगार किया गया, धारेश्वर महादेव मंदिर पर काफी भीड़ रही और गेर नृत्य का आयोजन भी किया गया, महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही समीपवर्ती कुण्डेश्वर महादेव खाखरा, आमलेश्वर महादेव, जूनापीस, ज्ञानेश्वर महादेव बड़ागुड़ा इन सभी मंदिरों पर भी सुबह से काफी संख्या में श्रृद्धालुओं का आगमन होता रहा।