
रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक
सुमेरपुर से बड़ी खबर
सुमेरपुर 18 नवंबर। रविवार देर रात बाइक सवार युवक पर बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अनुसार रविवार रात केवाराम पुत्र देवाराम देवासी निवासी फालना अपने ससुराल कोठार से फालना जा रहा था। देर रात जवाईबांध रोड़ पर शनि महाराज मंदिर के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों ने चाकू से हमलाकर मौके से फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर जवाईबांध पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायल को सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल का प्राथमिक उपचार के बाद पाली रैफर किया। घायल की पीठ पर चाकू फंसा होने के कारण पाली के बांगड़ अस्पताल के लिए रवाना किया। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी है।