शिक्षक नेता मेवाड़ा अधिकारी कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर
शिक्षक व कर्मचारी नेता प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त
प्रदेश अनुसूचित जाति, जन जाति पिछड़ी जाति अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा जयपुर ने शिक्षक व कर्मचारी नेता प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा को प्रदेश अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ी जाति अधिकारी- कर्मचारी संयुक्त संगठन का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया हैं। मेवाड़ा पिछले दो दशकों से शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों, अधिकारियों के लिए संघर्षशील हैं। मेवाड़ा प्रसिद्ध उद्घोषक, वक्ता एवं प्रदेश स्तरीय शिक्षक एवं कर्मचारी नेता हैं, उनके विस्तृत अनुभव को देखते हुए कर्मचारियों के हितार्थ प्रदेश संगठन संगठन सचिव नियुक्त किया गया हैं। मेवाडा ने विश्वास दिलाया वे समाज के वंछित वर्ग के अधिकारियों- कर्मचारियों के हितार्थ सदैव संघर्षशील रहेंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, लक्ष्मण मीणा पोमावा,कलाराम सोलंकी, हंसाराम मीणा, शैतान सिंह सिसोदिया, श्रवण मालवीय, प्रकाश परमार, महावीर प्रसाद दवे, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, हरिश हिंगड, ललित बोस, नरेंद्र बोहरा, स्नेहलता गोस्वामी, मधु गोस्वामी, मनीषा ओझा, रमेश वछेटा, रमेश भाटी मारवाड एक्शन, रमेश सिंह राजपुरोहित सहित सैकडों शिक्षकों व कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।