Uncategorized

महिलाओं का स्वावलंबी होना समय की अवश्यकता

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

महिलाओं का स्वावलंबी होना समय की आवश्यकता -माली

महेंद्र मेवाड़ा

सादड़ी 27अक्टूबर।

महिलाओं का स्वावलंबी होना समय की आवश्यकता है। सेवा भारती सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। महिलाओं को इसका अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए। उक्त उद्गार सेवा भारती सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने स्थानीय मेघवालों का बड़ा बास में सेवा भारती द्वारा संचालित सावित्रीबाई फुले सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किए।

माली ने कहा कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य कर रही है।इस अवसर पर ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह देवल ने सेवा भारती के सेवा कार्यों को अनुकरणीय व अभिनंदनीय बताया। समारोह की अध्यक्षता ग्राम सेवा सहकारी समिति के वर्तमान अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा ने की। भारत माता पूजन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्व प्रथम अतिथियों ने श्रीमती आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव द्वारा उपलब्ध कराई गई सिलाई मशीनों का पूजन किया तत्पश्चात सिलाई शिक्षिका डिंपल ने प्रशिक्षु महिलाओं को मशीन चला कर प्रशिक्षण प्रारंभ किया।इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला सचिव चंपालाल लोंगेशा,नारायण लाल लोंगेशा, शांति लाल मेवाड़ा, हरिलाल देवासी,सुमेर सिंह,नरेश, कांतिलाल, नरपत, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एस एफ एस महानगर संयोजक भूपेंद्र लोंगेशा, प्रवीण सवंशा , अलका , लीला, ज्योति, भावना,किरण सहित बड़ी संख्या में महिला उपस्थित थीं।

उल्लेखनीय है कि सेवा भारती द्वारा संचालित इस सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के लिए महेंद्र लोंगेशा ने निःशुल्क भवन उपलब्ध कराया है तथा श्रीमती आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव ने 5सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!