Uncategorized

इनोवेशन के तौर संतो व पर्यावरण प्रेमीयो के सानिध्य में अलग अलग अवसरो पर पौधा -गिफ्ट की अनोखी प्रथा अपनाया

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर की रिपोर्ट 

इनोवेशन के तौर संतो व पर्यावरण प्रेमीयो के सानिध्य में अलग अलग अवसरो पर पौधा -गिफ्ट की अनोखी प्रथा अपनाया

सुमेरपुर गणेशम प्लाजा सी.ए कार्यालय में नवाचार के तौर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत की प्रेरणा से सी.ए.चेतन अरोड़ा अपने मित्रों व रिश्तेदारों को पौधा गिफ्ट व विलुप्त गौरेया संरक्षण के लिए के 151 परिंडा व गौरेया हाउस वितरण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत के सानिध्य में गणेशम प्लाजा सुमेरपुर में हार्ट फुलनेस संस्था जिला सिरोही समन्वयक सी.ए.चेतन अरोड़ा ने सी.ए.दीपक सोनी के जन्मदिन पर औषधीय पौधा एलोवेरा गिफ्ट किया साथ ही गायत्री मंत्रो के उच्चारण के साथ परिंडे में पानी भरा। इसी क्रम में स्वामी नारायण संस्था सिरोही के संतों का स्वागत किया। वहीं पौधा -रस्म की परम्परा अदा करते हुए स्वामी नारायण संस्था के संत परम मुनी स्वामीजी,व पुज्य गौरव मुनी संतों को बाबुलाल माली, चेतन अरोड़ा,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने पौधा गिफ्ट कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। संतो व पर्यावरण प्रेमीयो के सानिध्य में पौधा गिफ्ट का संकल्प चेतन अरोड़ा ने लिया‌। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने बताया कि चेतन अरोड़ा एक व्यक्ति एक पौधा मिशन की पौधा -रस्म से प्रेरित होकर अलग अलग अवसरो पर जन्मदिन हो या कोई भी प्रसंग शादी समारोह,शादी वर्षगांठ ,500 पेड़ 101परिंडा व पौधा गिफ्ट कर चुके हैं। सी.ए.चेतन अरोड़ा हार्ट फुलनेस संस्था के माध्यम से आमजन में योग व ध्यान की जाग्रति का कार्य भी कर रहे हैं। एकात्म अभियान के तहत हर गांव वासी को ध्यान के अभियान में जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे है।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर प्रकृति संरक्षण में सहयोग की अपील की। पशु पक्षियों के प्रति सकारात्मक सोच रखें।तेज गर्मी में अपने घर कि छत पर परिंडा रखे,नियमित पानी भरने के साथ हर पेड परिंडा लगाओ का संकल्प लें। सी.ए.कार्यालय में पुछा की वेस्ट वस्तुओं से निमित्त गौरेया हाउस में गौरेया पक्षी का संरक्षण होता है क्या ? कुमावत ने मोबाइल के माध्यम से वेस्ट वस्तुओं से निमित्त गौरेया हाउस लगाने से पुर्व व बाद के विडियो साझे किए तब विश्वास हुआ कि गौरेया संरक्षण के लिए जुते के बाक्स का सदुपयोग कर सकते हैं

इस अवसर पर स्वामी नारायण संस्था सिरोही के पुज्य परममुनी स्वामीजी,गौरव मुनी स्वामीजी,बाबुलाल माली,

युवा समाज सेवी नटवर गहलोत,सी.ए.बसंत गेहलोत,सी.ए.दिनेश कुमावत,सी.ए.आशीष बोहरा, राकेश गेहलोत,भावेश परिहार, नितिन प्रजापत, प्रतीक प्रजापत, सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!