Uncategorized

वयोवृद्ध की देखभाल के तहत सुमेरपुर से किशनलाल खंडेलवाल को इलेक्ट्रॉनिक एक्टिवा दी

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

प्रेम बरूत की रिपोर्ट 

होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष ने वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध की देखभाल करने की भलोवन को लेकर सर्वप्रथम पाली जिलाध्यक्ष भण्डारी ने जनसंघ के वयोवृद्ध कार्यकर्ता सुमेरपुर शहर निवासी किशनलाल खंडेलवाल के लिए उपलब्ध कराई इलेक्ट्रॉनिक एक्टिवा…!*

मुख्यमंत्री के आदेश पर सबसे पहले पाली जिले के सुमेरपुर में सम्मान किया गया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की प्रेरणा से जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने इलेक्ट्रिक एक्टिवा उपलब्ध कराई

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि जनसंघ से लेकर भाजपा को जीवनपर्यंत मजबूत बनाने में जुटे पार्टी के वयोवृद्ध मार्गदर्शी व्यक्तित्व का सम्मान करने उन्हें आवश्यक सुविधा देने के नवाचार आयोजन प्रदेश में प्रेरणा के पात्र हैं। रविवार को यहां लालजी महाराज मंदिर प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा ओर नगर भाजपा मंडल के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ

मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल ने बताया कि एक दिन पूर्व ही जयपुर में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा प्रदेश के सभी वरिष्ठ ओर वयोवृद्ध कार्यकर्ता की देखभाल करने की भलोवन को पाली जिले के सुमेरपुर शहर में सबसे पहले चरितार्थ करने के नवाचार आयोजन के तहत वयोवृद्ध कार्यकर्ता किशनलाल खंडेलवाल को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के सहयोग से प्रदत एक इलेक्ट्रॉनिक साइकिल को प्रदान करने के आयोजन को प्रेरणादायक बताया।

युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव राजपुरोहित ने बताया कि लोकतंत्र सेनानी,विचार परिवार के अनेक पदो पर रहने वाले,भाजपा पाली के वरिष्ठ नेता करण सिंह नेतरा के हाथो एक्टिवा सम्मान रूपी भेट करी..!

भाजपा नेता धीरज सांखला,दीपक भाटी,महेंद्र माली,चतुर्भुज शर्मा,प्रेमचंद बरुत,नरेश चौधरी,महावीर प्रसाद सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधन किया। इस दौरान खंडेलवाल का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता खंडेलवाल ने इस सहयोग पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी सहित स्थानीय संगठन का आभार जताया।

आयोजन के अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फूलाराम सुथार,अमृत परिहार,भरत सिंह राजपुरोहित,सतपाल मेहरा,गणेशभाटी,सुरेश सिंह राजपुरोहित,जीतु बाठिया,शेर सिंह मेवाडा,इन्द्रराव,विमल सुथार,रवि सुथार,विनोद रावल,महिपाल सिंह राजपुरोहित,लालाराम माली,जितेन्द्र परिहार,हरीश देवासी,प्रवीण लोहार,जितेन्द्र माली,मनोहर सिंह इंदा,पारस भाटी,मंशाराम कछवाह,रमजान ख़ान,कालूराम मारू,ओम सिंदरू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे…!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!