सोनाणा खेतलाजी जयकारों के साथ गौरैया संरक्षण का दिया संदेश
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा की रिपोर्ट
सोनाणा खेतलाजी जयकारों के साथ गौरेया संरक्षण का संदेश
वन विभाग चौकी पालड़ी जोड हाईवे की समीप बडलेश्वर महादेव शाम को सोनाणा खेतलाजी भक्त मण्डल कृष्णपुरी सिरोही की 41 वी पैदल यात्रा का एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,सी.ए.चेतन अरोड़ा , पन्नालाल वेराजेतपुरा 41 वी पैदल यात्रा संघ के संरक्षण छगनलाल पटेल का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं विलुप्त गौरेया संरक्षण के लिए परिंडा पानी से भरकर अपने भक्तों को पशु पक्षियों की सेवा का संकल्प दिलवाया। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने वेस्ट वस्तुओं से निमित्त गौरेया हाउस की जानकारी दी। गौरेया आओ ना,आपका स्वागत है का नारो के साथ सोनाणा खेतलाजी की जयकारा लगवाया।पैदल यात्रा संघ संरक्षण छगनलाल पटेल यात्रा वापसी पर अपने अपने घरों में वेस्ट वस्तुओं से निमित्त गौरेया हाउस लगाने का संकल्प दिलवाया।
पैदल संघ अध्यक्ष मगनलाल पटेल, अशोक आलिका,सीताराम पटेल,भगाराम माली, सीताराम मीणा, महेंद्र शर्मा, दिलीप सुथार, नरेंद्र पटेल,सहित यात्री व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे