सतपाल मेहरा की रिपोर्ट
राठौड़ ने पूर्व पालिकाध्यक्ष बोहरा को श्रंद्धाजलि दी
सुमेरपुर। राज्यसभा सदस्य ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने सोमवार को अपने सुमेरपुर अल्प प्रवास के दौरान यहां सुमेरपुर नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष रहे स्व. मीठालालजी बोहरा के निवास स्थान साकेत कालोनी पहुंच कर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार के सदस्य मनोज, संजय,राजेश, अनीता ओर गीता बोहरा को संवेदनाएं व्यक्त कर स्व बोहरा के निधन पर गहरा शोक जताया। राठौड़ ने इस दौरान बोहरा द्वारा संचालित श्री गुरु गौतम रिलीजस मेडिकल ट्रस्ट अहमदाबाद के पीड़ित मानव सेवार्थ कार्य प्रणाली की भूरी भूरी सराहना कर संचालिका अनिता मनोज बोहरा को सेवार्थ रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत डीएसपी जितेंद्रसिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक रविन्द्र सिंह खींची, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व चेयरमैन यूटीआई संजय ओझा, करणसिंह नेतरा, जयंतीलाल जैन, सतपाल सिंह, पोपट जैन, अमोलकसिंह सलूजा, मीठालाल रांका, सुरेश राजपुरोहित, विनोद पारिख, दिनेश बिंदल, शांतिलाल देवड़ा, मनोहर देवड़ा, गौरव राजपुरोहित, दीपक भाटी, गणपत सिंह राजपुरोहित, गोविंद राठौड़, रूपचंद मेवाड़ा, सुरेश नागौरी आदि मौजूद थे।