फालना बाली के महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक संवाद किए पेश
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

संवाददाता हिम्मत देवड़ा चाणोद फालना पाली
फालना बाली के महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक संवाद पेश किए
बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था द्वारा गुरुहरी महंत स्वामी महाराज की आज्ञा से महिला मण्डल फालना बाली के तत्वाधान में महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक संवाद, नृत्य, प्रशंग कथन, स्नेह मिलन, वीडियो दर्शन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन कर ईश्वर स्तुति की गई। इसके उपरांत नन्हीं बालिकाओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि रूप में डॉ. स्वाति टांक, महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव अचला शर्मा का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया।
महिला सुरक्षा सहयोगी समिति सचिव अचला शर्मा ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डिम्पल सोनी ने अपने विचारों में स्वामी नारायण भगवान के सान्निध्य में सत्संग का बहुत अधिक महत्व बताया। इस कार्यक्रम का संचालन रंजन बेन ने किया। इस मौके पर शारदा बेन, रंजन बेन, टीना बेन, डिंपल सोनी आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
फालना बाली महिला सदस्य सांस्कृतिक संवाद का शुभारंभ करते हुए