Uncategorized

महाराष्ट्र राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

संवाददाता हिम्मत देवड़ा चाणोद फालना पाली

खरोकडा का विभव राजपुरोहित ने महाराष्ट्र राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

5वीं महाराष्ट्र राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 पूणे शहर में आयोजित हुई।

जवाली पूणे/ महाराष्ट्र राज्य के पूणे शहर से बीस किलोमीटर दूर बाले वाडी स्टेडियम में महाराष्ट्र योगीराज ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा आयोजित 14,15 व 16 फरवरी को महाराष्ट्र राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के सब जूनियर कैडेट और जूनियर खिलाड़ियों ने प्रदेश के सभी जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें पाली जिले के गांव खरोकडा का विभव राजपुरोहित ने सिल्वर पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।‌विभव राजपुरोहित पूणे शहर में आर्यन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई करता है इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र प्रदेश के विभिन्न जिलों के ताइक्वांडो खिलाड़ी शामिल है।महाराष्ट्र ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश बारगजे ने बताया कि योगीराज ताइक्वांडो एकेडमी की अगुवाई में सब जूनियर कैडेट और जूनियर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में जिले के करीबन‌ एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभव राजपुरोहित ने लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा जहां विभव राजपुरोहित एक पोइंट से हारकर सिल्वर पदक जीता। विभव राजपुरोहित के कोच कौशुत्ब मुंगसे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट की।और कहा कि वह आगामी नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।विभव राजपुरोहित पिछले छ महीने से कराटे की एक विधा ताइक्वांडो सीख रहा है। वह रोज सुबह स्कूल जाता था और शाम को दो घंटे तक इस खेल का अभ्यास करता था। विभव राजपुरोहित के कोच कौशुत्ब मुंगसे व‌ माता डॉक्टर ललिता राजपुरोहित ने विभव की इस दुर्लभ उपलब्धि के लिए प्रोत्साहित किया। विभव के पिता अशोक राजपुरोहित ने उम्मीद जताई कि उनका बेटा भविष्य में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!