खौड़ मंडल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष भंडारी का किया स्वागत
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

खौड़ मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी का सम्मान समारोह आयोजित
संवाददाता हिम्मत देवड़ा चाणोद फालना पाली
पार्टी के संगठन को ओर मजबूत करें : भाजपा जिला अध्यक्ष भण्डारी
बालराई में खौड़ मंडल द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष भण्डारी का किया स्वागत
जवाली बालराई डोवेश्वर मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा खौड़ मंडल द्वारा नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नवनियुक्त भाजपा खौड़ मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई का जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने माला पहनाकर स्वागत कर जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भंडारी ने पार्टी के संगठन को ओर मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं को मनोबल बढ़ाया। मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह ने अपने विचार रखें। वरिष्ठ भाजपा नेता मोहनसिंह भाटी सेदरिया ने पार्टी की नीतियों के आधार पर चलने की बात कही
इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमंत गादाणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिग्विजयसिंह , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा , जिला उपाध्यक्ष नारायण कुमावत, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सीरवी, मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह बालराई, वरिष्ठ नेता विजयसिंह चांचोडी, मोहनसिंह शक्तावत, मोहनसिंह भाटी सेदरिया, गणपतसिंह बालराई,छोगसिंह गुंदेशा मांडल, गंगासिंह महेचा खुनी गुड़ा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रकाशचंद्र मेघवाल, घेवरचंद परमार खुनी गुड़ा, पोमाराम देवासी, हरिसिह राजपुरोहित, मोहनसिंह बालराई, दिनेश पादरली तुर्कान, शेषाराम कुमावत बालराई, लालाराम नवा गुड़ा, महिपालसिंह बालराई, सरपंच केसाराम कुमावत, वागाराम चौधरी, मुकेश सिरवी खौड़, चनदवधन शर्मा, किरणसिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे ।