रामेश्वर यात्रियों का स्वागत पौध रस्म से अनूठी परम्परा सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा की रिपोर्ट
रामेश्वर यात्रियों का स्वागत पौधा -रस्म कि अनुठी परम्परा सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान
सुमेरपुर रेल विकास सेवा संस्थान द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा स्वागत अभिनंदन के साथ एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा पौधा-रस्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया स्पेशल भारत गौरव ट्रेन द्वारा रामेश्वर यात्रियों का मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य श्याम अग्रवाल व पौधा मिशन संस्थापक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने यात्रियों को पौधा भेंट व रेल विकास संस्थान द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत के साथ पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। साथ ही देव स्थान विभाग द्वारा यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। सुमेरपुर रेल विकास संस्थान पदाधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा भारत सरकार राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डीआरयुसीसी सदस्य श्याम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जोशी,नैनमल सोनी,सोहन सिंह मीणा,प्रकाश कुमावत,पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,जोधराज देवड़ा सहित पुखराज सोलंकी, भिखाराम सोलंकी आदि यात्रीगण उपस्थित रहे