Uncategorized

ग्यारह दिवसीय महोत्सव का हुआ आगाज संतों का हुआ नगर प्रवेश

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा की रिपोर्ट 

11 दिवसीय महोत्सव का आगाज,संतो का नगर प्रवेश,वरघोड़ा निकाला

 

*मुंडारा*।श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट मुंडारा के तत्वावधान में 11 दिवसीय श्री पार्श्वनाथ जिनालय अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव तत्व चिंतक आचार्य श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर महाराज की पावन निश्रा में शनिवार को गुरुभगवंतो का नगर प्रवेश वरघोड़ा व मांगलिक प्रसंगों के साथ धूमधाम के साथ आगाज हुआ।

11 दिवसीय महोत्सव

आचार्य श्रीमद् विजय चिदानंद सूरीश्वर महाराज के संग मुनिराज श्री लक्ष्मीचंद विजय,श्री विद्यानंद विजय आदि थाणा,साध्वी तत्त्व दर्शिताश्रीजी,भव्य दर्शिताश्रीजी,रत्नयशाश्रीजी, कल्पशीलाश्रीजी,

दक्षरत्नाश्रीजी,

सम्यगरत्नाश्रीजी,संयम शीलाश्रीजी,

वैभवशीलाश्रीजी,

वात्सल्यरत्नाश्रीजी आदि ठाणा का गाजो बाजो व धूमधाम के साथ आदेश्वर मंदिर से ग्राम के मुख्य मार्गो से गाजो बाजो के साथ नाचते,मांगलिक गीत गाते, भगवान के जयकारे लगाते,पंजाबी भांगड़ा नृत्य, डीजे पर समधुर गीतों के साथ वरघोड़ा निकाल कर नगर प्रवेश किया गया।इस अवसर पर ग्राम के मुख्य मार्गो पर स्वागत तोरण द्वार लगाए गए व जगह-जगह पर आकर्षित रंगोली उकेरी गई।

श्री शांतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक ट्रस्ट के तत्वावधान में शनिवार को तत्वचिंतक आचार्य श्रीमद् विजय चिदानंद महाराज की पावन निश्रा में गुरुभगवंतो का सोमैया मातुश्री उर्मिलाबेन शिवराज सोनीगरा परिवार, श्री पार्श्वनाथजी पंच कल्याणक पूजा श्रीमती सुशीलाबेन इंदरचंद फागणिया परिवार, आंगी,रोशनी एवं आरती मातुश्री झालीबाई भुरमल पुनमिया परिवार व महोत्सव स्थल वाराणसी नगरी मातुश्री नेनुबाई घीसुलाल वनेचन्द जगरेचा परिवार तथा भरत चक्रवर्ती भोजनखंड लालचन्द अमरचंद फागणिया,मातुश्री इन्दीराबेन हस्तीमल फागणिया परिवार द्वारा शुभारंभ व मांगलिक प्रसंग सम्प्पन हुए।

रविवार,12 जनवरी को जलयात्रा, कुंभ स्थापना, दीपक स्थापना, ज्वारारोपण,क्षेत्रपाल स्थापना, माणेक स्तम्भ रोपण, तोरण स्थापना मांगलिक प्रसंग गुरुभगवंतो के सान्निध्य में लाभार्थी परिवारों की मौजूदगी में सम्प्पन होगे।

11 दिवसीय महामहोत्सव को लेकर मुंडारा गावं को सजाया गया है। जैन समाज के सभी प्रवासी गावं आ चुके हैं।पहली बार जैन समाज के मकान खुल गए हैं व गावं में चहल पहल है।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष केसरीमल फागणिया,उपाध्यक्ष विमलचंद मेहता, सचिव भरतकुमार फागणिया,कोषाध्यक्ष ललितकुमार मेहता,संयुक्त सचिव भबूतमल मंडलेशा व ट्रस्टी शांतिलाल राठौड़, जेठमल परमार, रमेशकुमार सोनीगरा, फतेहचंद मेहता, अरविंदकुमार गुंगलीया,सुरेशकुमार जगरेचा, दिलीपकुमार जगरेचा, रमेशकुमार राणावत, भूपेन्द्र बोराणा, नरेशकुमार सोलंकी, हेमंतकुमार कोठारी, कान्तिलाल जोधावत, निर्मल भंडारी आदि दिन रात सहयोग कर रहे है।

भगवान पार्श्वनाथ के उत्तरप्रदेश के वाराणसी नगर में जन्म स्थल के नाम पर वाराणसी नगरी के नाम से विशाल आधुनिक शामियाना बनाया गया है।

 

मुंडारा=11-01-2025गिरधारी मेवाड़ा मुंडारा

9829038045  9610038045

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!