Uncategorized

गुरुगोविंदसिंह जंयती पर श्री अकाल के साथ पौध रस्म का दिया संदेश

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक 

गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर “जो बोले सो निहाल,सत श्री अकाल के साथ पौधा-रस्म का संदेश

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा शिवगंज परिसर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पौधा मिशन संस्थापक पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने गुरू गोविन्द सिंह जयंती पर पंजाब से पधारे निशान ए खालसा गतका दल व पंजाब फौजी दल के सानिध्य तथा प्रधान मनप्रीत सिंह ग्रेवाल धर्म पत्नी करमजीत कौर ने पौधा रोपण कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।साथ ही 21 पौधे वितरण का संकल्प दिलवाया। गुरू गोविन्द सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश‌ कुमावत ने पंजाब से निशान ए खालसा गतका दल को पौधा रस्म की जानकारी दी।कोई भी प्रसंग हो या उत्सव पौधा मिशन द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता अभियान जारी है। प्लास्टिक की वेस्ट वस्तुओं से निमित्त पात्रो में पौधा रोपण कार्यक्रम की थीम के अंर्तगत यूज वेस्ट -पर्यावरण बेस्ट अनवरत कार्यक्रम जारी है, पंजाब से पधारे निशान ए खालसा दल ने “जो बोले सो निहाल,सत श्री अकाल नारे लगाए गए। इस कार्य में पौधा -मिशन से राजेश कुमार मालवीया,प्रधान मनप्रीत सिंह गैवाल,खंजाची कुलदीप सिंह भच्चु, सचिव चरणजीत सिंह दुआ,मीत प्रधान दविन्द सिंह भच्चू,सहित पंजाब से निशान ए खालसा गतका दल व पंजाब फौजी बैण्ड के कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!