Uncategorized

सादड़ी स्कूल में तीन दिसम्बर को होगी रणवीर सिंह पारेख स्मृति विज्ञान प्रदर्शनी

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

3दिसंबर को होगा रणवीर सिंह पारेख स्मृति विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सादड़ी महेंद्र मेवाड़ा

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 3दिसंबर को स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में रणवीर सिंह पारेख स्मृति विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने बताया कि पचास के दशक में सादड़ी में विज्ञान शिक्षक रहे रणवीर सिंह पारेख की स्मृति में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास सादड़ी द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान से संबंधित चार्ट्स व माडल्स का प्रदर्शन किया जाएगा।इस अवसर पर निबंध व भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता व प्रदर्शनी में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा पारेख परिवार के सौजन्य से सम्मानित किया जाएगा।

माली ने बताया कि विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका कविता कंवर के निर्देशन में रणवीर सिंह पारेख स्मृति विज्ञान प्रदर्शनी की तैयारियां जोरों पर है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा के माध्यम से संस्कृति उत्थान के लिए कार्यरत हैं। पचास के दशक में विज्ञान शिक्षक रहे रणवीर सिंह पारेख ने अपने शैक्षिक नवाचारों से विज्ञान शिक्षण को आनंददायी बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!