Uncategorized

नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट ने की मानवता की मिसाल

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की मानवता की मिसाल: जरूरतमंद मरीज को दी निःशुल्क व्हीलचेयर

सुमेरपूर: समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहने वाला नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट एक और बेहतरीन कदम उठाते हुए आज एक जरूरतमंद मरीज को निःशुल्क व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई है। इस महत्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंकज राज मेवाड़ा ने किया, और इसमें ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व पार्षद गोविंद राठौड़ एवं झूमरलाल गर्ग के सानिध्य में किया।

ट्रस्ट सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भाग्यश्री शर्मा ने बताया कि यह कदम उस मरीज की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उठाया गया है, जो शारीरिक रूप से असमर्थ था और व्हीलचेयर के अभाव में चलने-फिरने में कठिनाई महसूस कर रहा था। इस नेक कार्य से न केवल उस मरीज का जीवन सरल होगा, बल्कि यह समाज में जरूरतमंदों की मदद के प्रति एक सशक्त संदेश भी देगा। नवभारत सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य केवल बुनियादी सेवाएं प्रदान करना नहीं, बल्कि उन लोगों के जीवन में स्थायी सुधार लाना है जिन्हें किसी न किसी रूप में सहायता की आवश्यकता है। व्हीलचेयर की प्राप्ति से मरीज को न केवल शारीरिक राहत मिलेगी, बल्कि मानसिक तौर पर भी उसे संबल मिलेगा।

ट्रस्ट के संस्थापक पंकज राज मेवाड़ा ने इस अवसर पर कहा कि, “हमारा प्रयास समाज के हर वर्ग तक मदद पहुंचाने का है यह केवल शुरुआत है, हमारे ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद मरीज को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की जरूरत होगी तो हम उपलब्ध करवाएंगे हम आगे और भी ऐसे कार्य करेंगे जो समाज के जरूरतमंदों के जीवन को सशक्त बनाने में सहायक हों।”

यह प्रेरणादायक कदम समाज में सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देता है। ट्रस्ट की ओर से इस पहल को सराहते हुए स्थानीय समुदाय ने भी इस कार्य को मानवता की सच्ची मिसाल करार दिया है।

इस पुनीत सेवा कार्य मे ट्रस्ट सरंक्षक पूर्व पार्षद गोविंद राठौड़, झूमरलाल गर्ग, बलवंत सिंह, तमन्ना राठौड़, पूजा भाटी, रिछपालसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!