
*लोक कला साधक दुर्गा देवी का हुआ नागरिक अभिनंदन
फालना राजस्थान नोबल्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गाँव पादरला की दुर्गा देवी का नागरिक अभिनंदन प्रधानाचार्य करुणा गुर्जर एवम् डायरेक्टर डॉक्टर अनंत सिंह एवं समाजसेवी अमित मेहता,अशोक भाटी एवं मोहित मेहता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम की जानकारी डॉक्टर सिंह देते हुए बताया कि हाल ही में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, पटियाला द्वारा लोक कला साधक सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें चंडीगढ़ में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के हाथों मिला दुर्गा देवी को इस सम्मान के साथ ढाई लाख रुपये का नक़द पुरस्कार भी दिया गया यह सम्मान लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है यह पुरस्कार हर साल लोक नर्त्य और लोक संगीत की श्रेणियों में दिया जाता है। इस वर्ष दुर्गा देवी को राजस्थान की तेरहताल कला के लिए और हिमाचल प्रदेश के बालक राम ठाकुर को कुल्लूवी नाटी के लिए यह सम्मान संयुक्त रूप से दिया गया है तेरहताल एकअनूठा नर्त्य है जिसमें कलाकार शरीर पर बँधे तेरह मजीरो की ताल पर नृत्य करते हैं।दुर्गा देवी इस कला में महारथ रखती है।इस अवसर पर संस्था के संरक्षिका सुधा गुर्जर अधिश्री सिंह आर्य मिहिर महेन्द सिंह, अभ्युदय सिंह,हिम्मत देवडा आदि लोगों की उपस्थिति में नागरिक अभिनंदन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*