गायत्री मंत्रों का उच्चारण कर पौध रस्म का दिया संदेश कुमावत
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक
गायत्री मंत्रो का उच्चारण कर पौधा -रस्म का संदेश दिया पुलिस थाना सुमेरपुर
कोई भी प्रसंग पर पौधा -रस्म का प्रचलन सराहनीय भारत सिंह रावत
पुलिस थाना सुमेरपुर में एक व्यक्ति एक पौधा मिशन द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस थाना अधिकारी भारत सिंह रावत के निर्देशानुसार थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह, पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत,समाज सेवी करण सिंह चाणोद के सानिध्य में गायत्री मंत्रो का उच्चारण कर नीम का पौधा रोपित कर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर भंवर सिंह ने बताया की प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि
कोई भी प्रसंग हो एक व्यक्ति एक पौधा मिशन पर्यावरण जागरूकता के हमेशा तत्पर रहता है इस अवसर पर पुलिस विभाग से राज कुमार,व पौधा मिशन के पन्नालाल वेराजेतपुरा,दुर्गेश सिंह राठौड़,दीताराम गरासिया सहित पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।