Uncategorized

लायंस क्लब जवाई सुमेरपुर द्वारा प्रांतीय कार्यक्रम के तहत संस्कार दिवस मनाया

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक 

लॉयंस क्लब सुमेरपुर जवाई ने प्रांतीय कार्यक्रम के तहत संस्कार सप्ताह मनाया*

1) वर्धमान जैन बोर्डिंग में *वृद्धजन सम्मान कार्यक्रम* रखा गया जिसमे *11 वृद्धजन* का माला एवं शाल पहना कर सम्मान किया।

2) 36 कौम गौशाला में *गौ माता को गुड़ खिलाया गया एवं गौ पूजन* किया।

3) 36 कौम गौशाला में *तुलसी पूजन* का आयोजन किया जिसमे क्लब सदस्य के साथ गौशाला के पदाधिकारीगण ने भी लाभ उठाया।

4) 26 नवंबर 2024 को मॉडर्न डिफेन्स स्कूल में *संस्कार निर्माण गोष्टि* का आयोजन किया। जिसमे लगभग 540 नन्हे बालक एवं बालिकाओं से चर्चा की। क्लब अध्यक्ष लॉयन हरीश अग्रवाल ने बच्चो को संस्कारों के बारे में बताया और कहा कि संस्कारों से ही हमारे सुंदर जीवन का निर्माण हो सकता है। हमे अपने गुरु,माता पिता एवम् वरिष्ठ जनों का सदैव सम्मान करना चाहिए। बड़ो का आशीर्वाद हमारे जीवन को संस्कारवान बनाता है। जो हमे एक अच्छा नागरिक अच्छा इंसान बनाता है, हमे चरित्रवान बनाता है साथ ही *संविधान दिवस पर हमारे संविधान* की जानकारी बच्चों को साजा की। स्कूल निदेशक जगजीत सिंह राजपुरोहित ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त किया। अंत में बच्चो ने संस्कारवान बनने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!