Uncategorized

जिला महिला शिक्षक संगोष्ठी का बाली में हुआ आयोजन

प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक 

*जिला महिला शिक्षक संगोष्ठी का बाली में हुआ आयोजन*

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय पाली के जिला स्तरीय महिला शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 बाली में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. अनामिका ने मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है और अहिल्या बाई होल्कर के व्यक्तित्व और जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। बाली उपशाखा महिला मंत्री रेखा परिहार एवं बाली ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद गर्ग ने बताया कि इस महिला संगोष्ठी में प्रदेश पर्यवेक्षक मुकना राम बावल एवं जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह राणावत का सानिध्य रहा। जिला संगठन महिला मंत्री छैल कुँवर मेवाड़ा ,जिला सहसंगठन महिला मंत्री रुक्मणी केसवानी, जिला सहसंगठन महिला मंत्री सायर कुँवर ,जिला उपाध्यक्ष महिला कुसुम गोस्वामी, जिला मन्त्री महिला बबीता जोगावत ने अधिवेशन में व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।

श्रीमती चंद्रा तेजावत की ओर से उपस्थित समस्त महिला संभागियों के लिए भोजन एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। जिला महिला संगोष्ठी में जिले की समस्त उपशाखाओं जिसमें बाली,रानी,देसूरी,सुमेरपुर,

रोहट,पाली,सोजत और मारवाड़ जंक्शन की महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

जिला सहसंगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रभारी कुसुम वैष्णव,सुदेश कुमारी,सरिता परिहार ,उद्घोषक प्रेमलता चौधरी, वीनासुथार, प्रेरणा श्रीसेला, स्वागत समिति सौभाग्य कंवर, गरिमा कंवर, सरोज राठौड़, रेखा सरेल, चंद्रा तेजावत, अरंता कुमारी ,सविता राठौड़ ,नीरू शक्तावत, मंच व्यवस्था रेखा परिहार,विनोद कंवर, संगीता एवम् सहयोग समिति पारस कंवर,प्रवीण चौधरी, सुनंदा के द्वारा की गई।

ब्लॉक मंत्री कृष्णपाल सिंह जोधा ने बताया कि महिला संगोष्ठी में विक्रम सिंह राठौड़, महेन्द्र सरेल, जब्बरसिंह आढ़ा ,छगनलाल लोंगेशा,शैतान पुरी, अशोक बछेटा, मनमोहन परमार,उदय सिंह राठौड़ आदि ने संगोष्ठी को सफ़ल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!