भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे सुमेरपुर जगह जगह किया स्वागत
प्रधान संपादक रूपचंद मेवाड़ा सुमेरपुर

रूपचंद मेवाड़ा प्रधान संपादक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे सुमेरपुर, जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुमेरपुर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और राज्य मंत्री ओटाराम देवासी रविवार को सुमेरपुर पहुंचे। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राठौड़ और देवासी रविवार को सुमेरपुर के जाखा माता मंदिर रोड़ स्थित एक निजी होटल के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। सिंदरु बस स्टैंड पर भाजपा युवा मोर्चा सुमेरपुर के पूर्व मंडल अध्यक्ष छगन सेन के नेतृत्व में अमृत परिहार, अमरसिंह कोलीवाड़ा, हेमाराम देवासी, मनोज बोराणा, पाबु सिंह राठौड़,लुम्बाराम देवासी, राजेन्द्र सिंह राणावत, हनवंत सिंह राठौड़, भंवर लाल कुमावत व नरसिंह सुथार ने राठौड़ का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। सुमेरपुर के जाखा नगर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, सांसद प्रतिनिधि अनोपसिंह राठौड़, पालिका उपाध्यक्ष चत्रभुज शर्मा, नगर अध्यक्ष महेन्द्र माली, जिलामंत्री पूनमसिंह परमार, श्रवण राठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेश राखेचा, रमेश राठौड़ व प्रकाशशाह मेवाड़ा ने राठौड़ व देवासी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद वे कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां उदघाटन समारोह में भाग लिया।